HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब में नकाबपोशों ने पेट्रोल छिड़क घर में लगा दी आग,...

पांवटा साहिब में नकाबपोशों ने पेट्रोल छिड़क घर में लगा दी आग, कार फूंकी, वारदात CCTV में कैद

शहर के वार्ड-8 में एसडीएम ऑफिस के समीप देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। करीब डेढ़ बजे पांच नकाबपोश बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे और रणजीत सिंह पुत्र मनमोहन सिंह के घर और गेट के भीतर खड़ी पजेरो स्पोर्ट्स कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

पांवटा साहिब : शहर के वार्ड-8 में एसडीएम ऑफिस के समीप देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। करीब डेढ़ बजे पांच नकाबपोश बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे और रणजीत सिंह पुत्र मनमोहन सिंह के घर और गेट के भीतर खड़ी पजेरो स्पोर्ट्स कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ ही देर में वाहन आग की लपटों में घिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम एसएचओ की अगुवाई में मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें:  राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा, उपायुक्त ने तेजी लाने के दिए निर्देश

इसी बीच दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक वाहन को काफी नुकसान पहुंच चुका था।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है, ताकि घटनास्थल से पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। टीम मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है और इस वारदात के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  HPRCA : जल्द शुरू होगी 2000 पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों को 2 साल की आयु छूट देने के निर्देश
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More