HomeHimachalSirmaurRDG बंद कर केंद्र सरकार ने छीना हिमाचल का अधिकार : विपुल...

RDG बंद कर केंद्र सरकार ने छीना हिमाचल का अधिकार : विपुल शर्मा

विश्राम गृह शिलाई में गुरूवार को युवा कांग्रेस शिलाई विधानसभा की बैठक विपुल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें संगठन के आगामी कार्यों और कार्यकारिणी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान केंद्र सरकार द्वारा RDG बंद करने के मुद्दे पर विरोध जताते हुए इसे हिमाचल के लोगों के अधिकारों का हनन बताया गया।

शिलाई : विश्राम गृह शिलाई में गुरूवार को युवा कांग्रेस शिलाई विधानसभा की बैठक विपुल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें संगठन के आगामी कार्यों और कार्यकारिणी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान केंद्र सरकार द्वारा RDG बंद करने के मुद्दे पर विरोध जताते हुए इसे हिमाचल के लोगों के अधिकारों का हनन बताया गया।

विपुल शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश छोटा राज्य होने के बावजूद पिछले कई वर्षों से आपदा जैसी बड़ी समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार विशेष सहयोग देने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरडीजी बंद कर प्रदेश के लाखों लोगों के अधिकार छीने गए हैं। बैठक में एपीएमसी के चेयरमैन और पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सीता राम शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य रणजीत नेगी, प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल चौहान, जिला सिरमौर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर, शिलाई ब्लॉक अध्यक्ष कपिल चवालटा, तरुण शर्मा, विनोद ठाकुर, किशन तोमर, अमित चौहान, अमित ठाकुर, अनिल चौहान और विक्रम चौहान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर सभी ने अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी गहन चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें:  कांसर स्कूल में लगी पारंपरिक खाद्य व्यंजनों की प्रदर्शनी, बच्चों व शिक्षकों ने मिलकर किए तैयार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More