कांसर के बच्चों ने रंगोली में भरे दिवाली के रंग, भारतीय संस्कृति और राष्ट्र प्रेम का दिया संदेश

इन रंगोली के माध्यम से न केवल पर्व की खुशी को व्यक्त किया गया, बल्कि विद्यार्थियों ने अपनी गहरी भारतीय सांस्कृतिक भावना और देश की उन्नति व समृद्धि की कामना को भी इन रंगों में पिरोया।

0

नाहन : शिक्षा खंड माजरा के अंतर्गत धारटीधार क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय कांसर के विद्यार्थियों ने दिवाली के उपलक्ष्य पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया।

स्कूल परिसर में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षक और मनमोहक रंगोलियां बनाकर सबका मन मोह लिया।

इसमें कोमल, सिमरन, गुंजन, आरती, अक्षरा, आरुषि, बुलबुल, संयम, दीपिका, नव्या, शुभम, नैंसी, राधिका, अहाना, अवन्या, कृतिका, अदिति, कार्तिक, पीयूष, वंदना, वर्षा, पुरंजय, दिव्या, अन्नवी, परिधि, सोनिया आदि ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

स्कूल के कार्यवाहक हेडमास्टर किशोर शर्मा ने बताया कि बच्चों ने अपनी कलात्मक कुशलता का परिचय देते हुए रंग-बिरंगे फूलों, दीयों और पारंपरिक पैटर्न का उपयोग कर ऐसी जीवंत रंगोलियां बनाईं।

ये भी पढ़ें:  बढ़ोल से नाहन आ रही थी HRTC की बस, अचानक बाहर निकल गए पिछले टायर... फिर

इन रंगोली के माध्यम से न केवल पर्व की खुशी को व्यक्त किया गया, बल्कि विद्यार्थियों ने अपनी गहरी भारतीय सांस्कृतिक भावना और देश की उन्नति व समृद्धि की कामना को भी इन रंगों में पिरोया।