HomeHimachalक्रिकेटर रेणुका ठाकुर को एक करोड़ रुपये देगी हिमाचल सरकार, CM सुक्खू...

क्रिकेटर रेणुका ठाकुर को एक करोड़ रुपये देगी हिमाचल सरकार, CM सुक्खू ने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने दूरभाष के माध्यम से रेणुका ठाकुर को टीम सहित पहला विश्व कप जीत कर इतिहास रचने के लिए बधाई दी। कहा कि उन्होंने स्वयं सेमीफाइनल और फाइनल क्रिकेट मैच देखे और इन मैचों में भारत की महिला टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम की सदस्य हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की है। वे जिला शिमला के रोहडू़ से संबंध रखती हैं।

मुख्यमंत्री ने दूरभाष के माध्यम से रेणुका ठाकुर को टीम सहित पहला विश्व कप जीत कर इतिहास रचने के लिए बधाई दी। कहा कि उन्होंने स्वयं सेमीफाइनल और फाइनल क्रिकेट मैच देखे और इन मैचों में भारत की महिला टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल को रेणुका ठाकुर की इस उपलब्धि पर गर्व है और उन्होंने प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 9.5 ग्राम चिट्टे के साथ 2 गिरफ्तार, एसआईयू नाहन ने की कार्रवाई

उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण से लड़कियां अपने जीवन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरणा प्राप्त करेंगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More