HomeHimachalSirmaurकालाअंब में MSME के लिए सजा कारोबार बढ़ाने का मंच, मार्केट, फाइनेंस...

कालाअंब में MSME के लिए सजा कारोबार बढ़ाने का मंच, मार्केट, फाइनेंस और GeM पर हुई चर्चा

उद्योग विभाग की ओर से रैंप कार्यक्रम के तहत बुधवार को कालाअंब में एमएसएमई (MSME) इकाइयों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

नाहन : उद्योग विभाग की ओर से रैंप कार्यक्रम के तहत बुधवार को कालाअंब में एमएसएमई (MSME) इकाइयों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। “मार्केट सक्सेस एंड सस्टेनेबिलिटी, मार्केट फाइनेंस एवं जेम (Government e-Marketplace) पोर्टल” विषय पर आयोजित कार्यशाला में करीब 40 एमएसएमई प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में उद्यमियों को बाजार की बदलती जरूरतों के साथ कारोबार को आगे बढ़ाने, वित्तीय संसाधन जुटाने और सरकारी खरीद के डिजिटल प्लेटफॉर्म जेम से जुड़कर नए बाजार तलाशने की जानकारी दी गई।

कार्यशाला का उद्देश्य उद्यमियों और एमएसएमई इकाइयों को बाजार से जुड़ी नई संभावनाओं, वित्तीय संसाधनों और डिजिटल सरकारी खरीद प्रणाली से अवगत कराना रहा, ताकि वे अपने कारोबार का विस्तार कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकें।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब में नाले के तेज बहाव में बह गया 12 साल का मासूम, हरियाणा सीमा के पास मिला शव, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

पहले सत्र में प्रो. आदित्य शर्मा ने मार्केट सक्सेस एंड सस्टेनेबिलिटी तथा मार्केट फाइनेंस विषय पर जानकारी दी। उन्होंने उद्यमियों को बाजार की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप कारोबार में बदलाव करने, उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग, गुणवत्ता सुधार और ग्राहकों का विश्वास बनाए रखने के महत्व से अवगत करवाया। साथ ही विभिन्न वित्तीय संस्थानों और सरकारी योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध वित्तीय सहायता के बारे में भी जानकारी दी।

दूसरे सत्र में रवि वर्मा ने जेम पोर्टल की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने पोर्टल पर पंजीकरण, उत्पाद सूचीकरण, सरकारी निविदाओं में भागीदारी, ऑनलाइन बिक्री के अवसर और समयबद्ध भुगतान व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया। उद्यमियों को सरकारी खरीद प्रणाली से जुड़कर अपने उत्पादों के लिए नए बाजार तलाशने और जेम पोर्टल का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

ये भी पढ़ें:  मारकंडा नदी पर बने रिकॉर्ड 11 पुल, डॉ. राजीव बिंदल बोले- बदली हजारों लोगों की जिंदगी, खत्म हुआ बरसात का डर

कार्यशाला में जिला उद्योग केंद्र सिरमौर के महाप्रबंधक रचित शर्मा, इंडस्ट्रियल प्रमोशनल ऑफिसर विजय कौशल और ईआई मनीश माजटा मौजूद रहे। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें एमएसएमई प्रतिनिधियों ने कारोबार और सरकारी खरीद से जुड़े सवाल पूछे और विशेषज्ञों से समाधान प्राप्त किया।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More