होमHimachalMandiआंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख...

आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर आवेदन की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक मौका; आय सीमा में भी बदलाव

जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

मंडी : बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर जितेंद्र सैनी ने बताया कि बाल विकास परियोजना मंडी-सदर के उपमंडल बल्ह के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र मगर (वृत्त बग्गी) तथा गागल-1 (वृत्त गागल) में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर, 2026 निर्धारित की गई थी। अब सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के चयन के लिए वार्षिक पारिवारिक आय सीमा को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दिया गया है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में LIC के 100 पदों पर निकली भर्ती, 17 को कैंपस इंटरव्यू; 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

उन्होंने बताया कि उक्त संशोधन के दृष्टिगत आंगनबाड़ी केंद्र मगर तथा गागल-1 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर, 2026 कर दी गई है। अब ऐसे सभी पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 75,000 रुपये तक है।

जितेंद्र सैनी ने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। चयन प्रक्रिया के लिए पूर्व निर्धारित अन्य नियम एवं शर्तें यथावत रहेंगी।

ये भी पढ़ें:  इलेक्ट्रिशियन व फिटर पदों पर संयुक्त अरब अमीरात में रोजगार का बड़ा मौका, 34 हजार तक वेतन, जान लें शर्तें

Latest Articles

Explore More