HomeHimachalShimlaसिरमौर में 4 लोगों की मौत पर CM सुक्खू ने जताया दुख,...

सिरमौर में 4 लोगों की मौत पर CM सुक्खू ने जताया दुख, घायलों को बेहतर उपचार और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद के निर्देश

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला सिरमौर की नौहराधार तहसील के गतलोग के समीप हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में नौ लोग घायल हुए हैं।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला सिरमौर की नौहराधार तहसील के गतलोग के समीप हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में नौ लोग घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ है।

सुक्खू ने अधिकारियों को घायलों को बेहतर उपचार सुविधा सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकग्रस्त परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें:  इस दिन हिमाचल आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, DC शिमला ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More