HomeHimachalSirmaurनाहन के कालीस्थान मंदिर से डॉ. बिंदल का संदेश, योग सिर्फ व्यायाम...

नाहन के कालीस्थान मंदिर से डॉ. बिंदल का संदेश, योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की पद्धति

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज नाहन स्थित माता कालीस्थान मंदिर परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नाहन : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज नाहन स्थित माता कालीस्थान मंदिर परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्धजन, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने समस्त देशवासियों, हिमाचल वासियों और सिरमौर वासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों और प्रेरणा से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई, जिसके चलते आज दुनिया के 200 से अधिक देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  Health checkup Camp Jamta : एनीमिया के शिकार हो रहे बच्चे, कम वजन और दांतों की समस्या भी चुनौती

डॉ. बिंदल ने कहा कि योग भारत की हजारों वर्ष पुरानी आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण आधार है और इसे विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि स्वस्थ शरीर ही धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष का आधार है। शरीर स्वस्थ होने पर ही मनुष्य जीवन के उच्च उद्देश्यों की प्राप्ति कर सकता है।

उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास या प्राणायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक बहुत व्यापक विषय है। व्यक्ति अपने जीवन में जितना अधिक योग का समावेश करता है, उतना ही उसे इसका लाभ प्राप्त होता है।

ये भी पढ़ें:  हाई स्कूल मलगांव में जांचा बच्चों का स्वास्थ्य, एनसीडी कैंप में स्वास्थ्य पर जागरूक भी किया

इस अवसर पर योग साधना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले योग साधकों सृष्टि अग्रवाल, रूहानिका और आराध्य ठाकुर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

दीर्घायु योग केंद्र, नाहन के संचालक योग गुरु गिरीश ने योग अभ्यास कार्यक्रम का संचालन किया।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More