नाहन : क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय सिरमौर ने मार्च 2026 माह के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के अनुसार नाहन, पांवटा साहिब, राजगढ़, शिलाई, कफोटा, संगड़ाह और सराहां में अलग-अलग तिथियों पर ये टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि नाहन में 6 और 24 मार्च को वाहनों की पासिंग होगी, जबकि 18 मार्च को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा। पांवटा साहिब में 7 और 25 मार्च को पासिंग और 19 मार्च को ड्राइविंग टेस्ट होगा। राजगढ़ में 3 मार्च को ही पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों आयोजित किए जाएंगे।
इसी तरह कफोटा और शिलाई उपमंडलों में 27 मार्च को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों एक ही दिन आयोजित होंगे। संगड़ाह में 20 मार्च को पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट निर्धारित किया गया है। सराहां में 5 मार्च को दोनों प्रक्रियाएं एक ही दिन होंगी। उन्होंने बताया कि एमवीआई विजय चौहान की देखरेख में सभी उपमंडलों में दोनों प्रक्रियाएं संपन्न करवाई जाएंगी।



