HomeHimachalSirmaurड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी ने मेडिकल कॉलेज नाहन में लगाया भंडारा, आपसी...

ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी ने मेडिकल कॉलेज नाहन में लगाया भंडारा, आपसी भाईचारे का दिया संदेश

सामाजिक एकता, भाईचारे और जनसेवा का संदेश देते हुए ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी सिरमौर ने शनिवार को डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नाहन में भंडारे का आयोजन किया।

नाहन : सामाजिक एकता, भाईचारे और जनसेवा का संदेश देते हुए ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी सिरमौर ने शनिवार को डॉ. वाई.एस. परमार मेडिकल कॉलेज नाहन परिसर में भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान सेवा में जुटे सोसाइटी के सदस्यों ने आपसी सौहार्द और एकजुटता का संदेश भी दिया।

भंडारे में मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों के तीमारदारों के साथ-साथ ओपीडी में जांच के लिए पहुंचे मरीजों और वहां से गुजर रहे राहगीरों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में भाग लेकर सोसाइटी के इस सेवा कार्य की सराहना की।

सोसाइटी के अध्यक्ष ईशान राव ने कहा कि कोई भी सेवा कार्य अकेले संभव नहीं है। इसलिए सभी को मिलकर सेवा में जुटना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस दौरान करीब 700 लोगों ने भंडारे का प्रसाद छका। उन्होंने कहा कि देश और समाज के हित में सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। यदि सोशल मीडिया पर कोई गलत टिप्पणी करता है तो उससे निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन मौजूद हैं। युवाओं को किसी के बहकावे में आकर कोई गलत कदम नहीं उठाना चाहिए, बल्कि आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में प्रतिबंधित कैप्सूल व गोलियों की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार

उन्होंने युवाओं से चिट्टे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज को नशे जैसी बुराई से मुक्त कराने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है।

इस अवसर पर अवकाश सिंह, मुकेश शर्मा, नवीन ठाकुर, सचिन चौधरी, मन्नत, संटी सैनी, जगदेव सिंह, इश्विन राव सहित सोसाइटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More