HomeHimachalSirmaurचंडीगढ़ से रेणुकाजी जा रही कार में हो रही थी नशे की...

चंडीगढ़ से रेणुकाजी जा रही कार में हो रही थी नशे की तस्करी, लोहारड़ी में नाकेबंदी में धरे गए ये शख्स

पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने ये कार्रवाई दोसड़का का समीप लोहारड़ी में अमल में लाई।

नाहन : सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने ये कार्रवाई दोसड़का का समीप लोहारड़ी में अमल में लाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज का आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 26 जून को स्पेशल डिटेक्शन सेल की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि दो युवक काफी समय से चिट्टा बेचने का धंधा कर रहे हैं और शुक्रवार को आल्टो कार में चंडीगढ़ से चिट्टे की खेप लेकर रेणुकाजी की ओर जा रहे हैं।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वर्षा शालिका लोहारड़ी के पास नाकाबंदी कर उक्त कार को रोका। पूछताछ के दौरान युवकों ने अपनी पहचान गौरव ठाकुर और देविंद्र शर्मा निवासी ददाहू, जिला सिरमौर के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 7.21 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें:  'The Many Voices of the Wind' को मिला लोक भवन का मान, राज्यपाल ने किया नाहन की डॉ. विनिता पाल की पुस्तक का विमोचन

एसपी ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले में आगामी जांच जारी है।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More