HomeHimachalSirmaurसिरमौर के इन इलाकों में 11 और 12 नवंबर को बाधित रहेगी...

सिरमौर के इन इलाकों में 11 और 12 नवंबर को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

सहायक अभियंता केपी सिंह ने विद्युत उपमंडल के तहत आने वाले सभी उपभोक्ताओं से बोर्ड को सहयोग देने की अपील की है।

नाहन : जिला सिरमौर के विद्युत उपमंडल बागथन के तहत आने वाले कई गांवों में मंगलवार और बुधवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बागथन विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता केपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 व 12 नवंबर को 33/11 केवी सबस्टेशन बागथन में आवश्यक रखरखाव व मरम्मत और 3.15 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर के टेस्टिंग कार्य के चलते बिजली आपूर्ति सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक या दिन में अलग-अलग समय के लिए बाधित होती रहेगी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान बागथन, कनूत, गागल शिकोर, कलसेर, चलोग, बनेठी, लादू, डिंगर किन्नर, बगार, गैथल-बजेड, कत्याना-सेरटा, कगर, लानाबाका, चन्हालग, मानरिया, चरपड़ी, नेहर सवार, चलाना, नैला गवाही, बेचड़ का बाग, महीपुर, भेनु, पराडा, बागिल, चकनाल, सीयूं आदि स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में नशीली दवाओं के तस्कर को 15 साल का कठोर कारावास, डेढ़ लाख रुपये जुर्माना

सहायक अभियंता केपी सिंह ने विद्युत उपमंडल के तहत आने वाले सभी उपभोक्ताओं से बोर्ड को सहयोग देने की अपील की है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More