HomeHimachalSirmaurनाहन जेल के डेयरी फार्म में इस दिन होगी अच्छी नस्ल की...

नाहन जेल के डेयरी फार्म में इस दिन होगी अच्छी नस्ल की दुधारू गाय, बछियों व बछड़ों की नीलामी

बोली प्रक्रिया में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्तियों को कुछ महत्वपूर्ण शर्तें उसी समय बताई जाएंगी। सबसे अहम शर्त यह है कि बोली विजेता को पूरी राशि उसी समय जमा करवानी होगी।

​नाहन : आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन के डेयरी फार्म में पशुओं की नीलामी का आयोजन किया जा रहा है। जेल अधीक्षक भानु प्रकाश शर्मा ने बताया कि फार्म में मौजूद अच्छी नस्ल की दुधारू गाय, बछियों और बछड़ों की नीलामी  15 नवंबर को सुबह 11:30 बजे कारागार परिसर में होगी। नीलामी में शामिल किए जा रहे पशु उत्तम नस्ल के हैं।

​उन्होंने बताया कि बोली प्रक्रिया में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्तियों को कुछ महत्वपूर्ण शर्तें उसी समय बताई जाएंगी। सबसे अहम शर्त यह है कि बोली विजेता को पूरी राशि उसी समय जमा करवानी होगी।

उन्होंने जिला सिरमौर और आसपास के क्षेत्रों के सभी इच्छुक पशुपालकों और किसानों से आह्वान किया कि वे निर्धारित तिथि और समय पर जेल परिसर में पहुंचकर नीलामी प्रक्रिया में शामिल हों। यह नीलामी उच्च नस्ल के पशुधन को प्राप्त करने का एक बेहतर अवसर है।

ये भी पढ़ें:  संगड़ाह विकास खंड में जिला परिषद के तीनों वार्डों को रखा जाए यथावत
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More