Home Himachal Sirmaur पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी करने के लिए केंद्र सरकार...

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी करने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया

उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल में के दाम में प्रति लीटर ₹10 की कमी आने से पूरे राष्ट्र में सभी वस्तुओं के दाम घटेंगे और देश की जनता को खाद्यान्न, भवन निर्माण सामग्री और हर प्रकार की चीजें सस्ते भाव में उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि इससे महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को राहत मिलेगी।

0

राजगढ़ : सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेला राम शर्मा और जिला महासचिव रणबीर ठाकुर ने केंद्र में मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी कमी लाने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के रेट में ₹10 रुपए प्रति लीटर की कमी करके राष्ट्र की जनता को महंगाई की मार से बचाया है।

उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल में के दाम में प्रति लीटर ₹10 की कमी आने से पूरे राष्ट्र में सभी वस्तुओं के दाम घटेंगे और देश की जनता को खाद्यान्न, भवन निर्माण सामग्री और हर प्रकार की चीजें सस्ते भाव में उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि इससे महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर की महिला क्रिकेट टीम का चयन, कुल 35 खिलाड़ियों में से इनका हुआ सिलेक्शन

मेलाराम शर्मा ने कहा कि इसके विपरीत हिमाचल प्रदेश की सरकार ने सत्ता में आते ही डीजल और पेट्रोल में ₹10.40 पैसे का टैक्स लगाया और अब फिर से ₹5 प्रति लीटर सेस लगाकर प्रदेश की जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि जहां एक और केंद्र की भाजपा सरकार पूरे राष्ट्र के लोगों को महंगाई की मार से बचाना चाह रही है, वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाकर प्रदेश की जनता को महंगाई की गर्त में धकेल रही है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि हिमाचल सरकार ने राज्य को पूरी तरह से कर्ज में डुबो दिया है। भारी भरकम कर्ज लेने और केंद्र से उदार आर्थिक सहायता मिलने के बावजूद भी प्रदेश में विकास के नाम पर कुछ भी सामने नहीं आ रहा है और सारा बजट सुक्खू सरकार की मित्र मंडली पर लुटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आगामी पंचायती राज और 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार को उसकी नाकामियों का करारा जवाब देगी।

ये भी पढ़ें:  सामाजिक सुरक्षा पैंशन धारकों को आंगनबाड़ी केंद्रों में करानी होगी E-KYC, नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर