HomeHimachalSirmaurइलेक्ट्रिक बसों में सफर को हो जाएं तैयार, नाहन में 4 को...

इलेक्ट्रिक बसों में सफर को हो जाएं तैयार, नाहन में 4 को उद्योग मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी, विधायक सोलंकी बोले- बदलेगा सफर का अंदाज

अजय सोलंकी ने कहा कि पहले चरण में मिली 15 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन नाहन डिपो के विभिन्न रूटों पर किया जाएगा। इससे नाहन सहित सिरमौर के यात्रियों को आधुनिक, शांत और प्रदूषण मुक्त सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी।

नाहन : हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के नाहन डिपो को पहले चरण में 15 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली है। इन बसों को 4 अगस्त को उद्योग, संसदीय कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान नाहन बस अड्डे से हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद इन बसों का संचालन नाहन डिपो के विभिन्न रूटों पर किया जाएगा। यानी अब सफर का अंदाज बदलने वाला है।

नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रदेश सरकार के स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन बसों के शुरू होने से डीजल पर निर्भरता कम होगी, कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और प्रदेश को ग्रीन स्टेट बनाने के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें:  जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में मनाया गया विश्व मेट्रोलॉजी दिवस

उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक तकनीक से लैस ये बसें यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराएंगी। एक बार पूर्ण चार्ज होने पर ये बसें करीब 180 किलोमीटर तक चलने में सक्षम हैं। साथ ही इनका संचालन पारंपरिक डीजल बसों की तुलना में अधिक किफायती और पर्यावरण के अनुकूल होगा।

अजय सोलंकी ने कहा कि पहले चरण में मिली 15 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन नाहन डिपो के विभिन्न रूटों पर किया जाएगा। इससे नाहन सहित सिरमौर के यात्रियों को आधुनिक, शांत और प्रदूषण मुक्त सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में इलेक्ट्रिक बसों का दायरा बढ़ने से प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें:  पंचायतीराज चुनाव में बड़ी चूक! यहां बैलेट पेपर से गायब मिला BDC प्रत्याशी का नाम, मतदान रोका, चुनाव स्थगित

विधायक ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनहित, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत हिमाचल को हरित और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की ओर ले जाने वाला महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़ें:  17 मई को नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब व नगर पंचायत राजगढ़ में रहेगा सवैतनिक अवकाश: DC
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More