GNMPS का अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवा: हिंदी ओलंपियाड में महरीन और सिमरनजीत ने जीता गोल्ड, प्रगति का सिल्वर

इस गौरवशाली उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी और प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन का यह प्रयास छात्रों में अपनी मातृभाषा के प्रति रुचि जगाने और उसे अंतरराष्ट्रीय फलक पर स्थापित करने में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

0

पांवटा साहिब: गुरू नानक मिशन पब्लिक स्कूल (GNMPS) के होनहार विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ‘हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन’ द्वारा आयोजित इस वैश्विक प्रतियोगिता में स्कूल की कक्षा नौवीं की छात्रा महरीन और दसवीं की छात्रा सिमरनजीत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, नौवीं कक्षा की ही छात्रा प्रगति ने अपनी भाषाई दक्षता का परिचय देते हुए रजत पदक हासिल किया है।

हिंदी भाषा को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित इस महाकुंभ में दुनिया भर के 30 से अधिक देशों के स्कूलों ने हिस्सा लिया था। यह आयोजन न केवल भारत, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आयोजित था। इस प्रतियोगिता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें करीब 8,000 से अधिक विद्यालयों के छात्रों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। विशेष बात यह है कि यह एकमात्र ऐसा ओलंपियाड है, जिसे भारत के विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आधिकारिक अनुमोदन प्राप्त है।

ये भी पढ़ें:  भीषण अग्निकांड ने राख किए 2 परिवारों के आशियाने, लाखों रुपए का नुकसान

इस गौरवशाली उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी और प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन का यह प्रयास छात्रों में अपनी मातृभाषा के प्रति रुचि जगाने और उसे अंतरराष्ट्रीय फलक पर स्थापित करने में मील का पत्थर साबित हो रहा है। ऐसे विशाल और प्रतिष्ठित मंच पर स्वर्ण और रजत पदक जीतना इन विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और हिंदी भाषा पर उनकी गहरी पकड़ को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें:  राज्यव्यापी विराट रैली में सिरमौर से सीटू के हजारों कार्यकर्ता लेंगे हिस्सा : आशीष