HomeHimachalSirmaurडीसी सिरमौर के निर्देशः सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई...

डीसी सिरमौर के निर्देशः सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें विभाग

जिला खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक में डीसी सिरमौर ने खाद्य सुरक्षा विभाग को सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के आदेश दिए. साथ ही हलवाइयों से पुराना यानी पहले इस्तेमाल किया गया तेल उपयोग में न लाने की भी अपील की.

नाहन : डीसी सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन कार्यालय के सभागार में किया गया. उन्होंने सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा को सभी कारोबारकर्ताओं जिनमें दुकानदार, होटल, मिड-डे मील, डिपो, आंगनबाड़ी केंद्र, कैंटीन, शराब की दुकानों के लाइसेंस अथवा पंजीकरण करने, नाहन शहर में बाहरी राज्यों से आने वाले दूध, ब्रैड व मिठाइयों के मासिक कानूनी सैंपल लेने के अलावा मोबाइल फूड टैस्टिंग वैन के माध्यम से जिला के हर क्षेत्र से सैंपल लेने व जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए.
उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के आदेश दिए. साथ ही हलवाइयों से पुराना यानी पहले इस्तेमाल किया गया तेल उपयोग में न लाने की भी अपील की. सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डा. अतुल कायस्थ ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत 4825 लाइसेंस व पंजीकरण किए गए, जिससे लगभग 12 लाख रुपये की फीस प्राप्त हुई है.
उन्होंने बताया कि मिलावटी सामान बेचने वालों पर कार्रवाई करते हुए अप्रैल से दिसंबर, 2024 तक 28 खाद्य कारोबारियों से 3 लाख 40 हजार रुपए जुर्माने के रूप में प्राप्त किए. इसके अतिरिक्त इसी अवधि में 236 फूड सैंपल को जांच के लिए भेजा गया. बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, उप-निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा, डीएफएससी कार्यालय और आबकारी विभाग के प्रतिनिधियों समेत समिति के सदस्य मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के त्रिलोकपुर में 30 मार्च से 12 अप्रैल तक आयोजित होगा बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More