शिलाई : विधानसभा क्षेत्र शिलाई का नाया-पंजोड़ इलाका बुधवार को एक अनोखे उत्साह में डूबा रहा, जहां ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान चलाकर आदर्श युवा विकास नवयुवक मंडल लाणी (नाया) ने नेहरू युवा केंद्र नाहन के सहयोग से 450 पौधे लगाकर हरियाली रोपी।
- व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए:
https://chat.whatsapp.com/Bt5i2xDZdHIJRSRE3FkG4m
इस दौरान मझगांव के कंपार्टमेंट-5, माध्यमिक पाठशाला नाया परिसर और गांव की सड़कों के किनारे देवदार, बान, बुरांश, कायल और आंवला जैसे स्थानीय और औषधीय गुणों वाले पौधों को लगाया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मंडल अध्यक्ष अमित कुमार ने इस दौरान पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता निभाने के लिए आभार जताया। मुख्य अतिथि सुरेंद्र शर्मा (लेखा एवं कार्यक्रम अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र, नाहन) ने पर्यावरण जागरूकता के महत्व पर गहराई से बात की। उन्होंने समझाया कि कैसे ये छोटे-छोटे पौधे बड़े होकर हमें अनमोल लाभ देंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ वातावरण बनाएंगे।
इस प्रेरणादायक पहल में पंचायत प्रधान लायक राम, उपप्रधान बारुराम, हिमाचल राज्य सहकारी बैंक के निदेशक भारत भूषण मोहिल, पंचायत के मौजिज व्यक्ति जगत राम शर्मा, ग्राम मुखिया हुकमी राम सहित गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने आदर्श युवा विकास नवयुवक मंडल के इस प्रयास की सराहना की।
इस अभियान के दौरान मंडल उपाध्यक्ष दौलत राम, सचिव राजेश कुमार, सलाहकार कुलदीप कुमार, राजू झेल्टा, राजकुमार, प्रकाश कुमार, दीप राम, लायक राम, सुनील कुमार, मनोज कुमार, दलीप सिंह, ज्ञान चंद, अमित कुमार वर्मा, संत राम और अन्य सक्रिय सदस्यों ने पूरे जोश के साथ काम किया।
महिला मंडल नाया की प्रधान लक्ष्मी देवी और मथुरा देवी समेत अन्य महिलाओं की भी इसमें भागीदारी रही। उन्होंने मंडल से भविष्य में भी ऐसे ही प्रकृति-संरक्षण के कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की।