HomeNationalगौरीकुंड के पास हेलिकॉप्टर हादसा, क्रैश होते ही लगी आग, पायलट सहित...

गौरीकुंड के पास हेलिकॉप्टर हादसा, क्रैश होते ही लगी आग, पायलट सहित 7 लोगों की मौत

शुरुआती जानकारी में खराब मौसम को हादसे की वजह बताया जा रहा है।

देहरादून : उत्तराखंड के गौरीकुंड के पास हेलिकॉप्टर क्रैश होने की दुखद खबर सामने आई है। घटना रविवार सुबह साढ़े 5 बजे के आसपास की है। इसमें पायलट समेत सभी 7 यात्रियों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक 2 साल का बच्चा भी शामिल है।

हेलिकॉप्टर के क्रैश होते आग लग गई। हादसे वाली जगह पर मलबा बिखरा है। हेलिकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ मंदिर से गुप्तकाशी के लिए उड़ा था। शुरुआती जानकारी में खराब मौसम को हादसे की वजह बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का है।

उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी के अनुसार हेलिकॉप्टर में यूपी-महाराष्ट्र के 2-2 और उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात के 1-1 यात्री थे। बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में 7 जून को तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी।

ये भी पढ़ें:  खुल गए बद्रीनाथ धाम के कपाट, 'जय बद्री विशाल’ के गूंजे जयकारे, दर्शनों के लिए लगीं लंबी कतारें

इस दौरान हेलिकॉप्टर के पीछे का हिस्सा कार पर गिरते ही टूट गया था। कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। चारधाम यात्रा के दौरान अबतक 5 हेलीकॉप्टर हादसे हो चुके हैं।

उधर, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस दुर्घटना के लिए पूरी तरह से उत्तराखंड की भाजपा सरकार की “लचर व लापरवाह हवाई सेवा नियमावली” को जिम्मेदार ठहराया है।

रुद्रप्रयाग से आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद जारी अपने बयान में धस्माना ने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी राज्य सरकार को चेताया था कि हेली कंपनियां पैसा कमाने की आपाधापी में नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं, जिससे यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

ये भी पढ़ें:  आज से बदलेगा हिमाचल का मौसम! आंधी-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट; 20 मार्च तक बारिश-बर्फबारी के आसार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More