होमHimachalShimlaब्रेन ट्यूमर और आंखों की रोशनी भी कम नहीं कर पाई हिमाचल...

ब्रेन ट्यूमर और आंखों की रोशनी भी कम नहीं कर पाई हिमाचल की इस बेटी का पहाड़ जैसा हौंसला, संघर्ष से पाया बड़ा मुकाम

डॉ. इतिका चौहान उन चंद दृष्टिबाधित लोगों में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री हासिल की है।

शिमला : जुनून हो तो हर कोई मुसीबतों और चुनौतियों को पार कर अपनी मंजिल हासिल कर सकता है। बेटियां आज हर क्षेत्र में लड़कों से आगे बढ़ कर नई ऊंचाइयां छू रही हैं। कुछ ऐसा ही पहाड़ की बेटी डॉ. इतिका चौहान ने भी साबित कर दिखाया है, जिन्होंने कड़ी चुनौतियों के बावजूद अपने पहाड़ जैसे हौंसले को कभी टूटने नहीं दिया और आज वह मिसाल बनकर उभरी हैं।

उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव के अनुसार कोटखाई की डॉ. इतिका चौहान उन चंद दृष्टिबाधित लोगों में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री हासिल की है। वह मतियाना के राजकीय बॉयज स्कूल में राजनीति विज्ञान विषय की लेक्चरर भी हैं।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब में एक उद्योग की भट्टी में धमाका, 4 मजदूर झुलसे, मची अफरा-तफरी

डॉ. इतिका चौहान ने लोक प्रशासन विभाग से “गैर सरकारी संगठनों का हस्तक्षेप और महिला सशक्तिकरण : शिमला जिले की केस स्टडी” विषय पर शोध किया। हाल ही में पीएचडी की डिग्री पूरी करने की अधिसूचना जारी हुई है। उनकी गाइड प्रो. अनुपमा कंवर रहीं।

जब इतिका चौहान चौथी कक्षा में थी, तभी पता चला कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है। पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज शुरू हुआ, लेकिन ब्रेन ट्यूमर के कारण उनकी आंखों की रोशनी कम होती चली गई। समय-समय पर उनके दो ऑपरेशन हुए। अभी भी उन्हें समय-समय पर जांच के लिए पीजीआई जाना पड़ता रहा है।

पढ़ने लिखने में गंभीर दिक्कत आने के बावजूद इस प्रतिभाशाली छात्रा ने हौसला कम नहीं होने दिया और हमेशा प्रत्येक कक्षा बेहतरीन अंकों के साथ उत्तीर्ण की। उन्होंने आठवीं तक की पढ़ाई जुब्बल, 12वीं राजकीय कन्या विद्यालय लक्कड़ बाजार, बीए आरकेएमवी शिमला से की। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से लोक प्रशासन विषय में एमए और पीएचडी की डिग्री प्राप्त की।

ये भी पढ़ें:  पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए सुनहरा मौका! JEE-NEET और SSB परीक्षाओं के लिए निगम देगा मुफ्त कोचिंग

उन्होंने अपनी ज्यादातर पढ़ाई ऑनलाइन और बड़े प्रिंट के जरिए ही की। मैग्नीफाइंग ग्लास को भी वह छोटे प्रिंट पढ़ने के लिए इस्तेमाल करती हैं। सोशल मीडिया पर भी काफी अर्से से उमंग फाउंडेशन से जुड़ी डॉ. इतिका चौहान पिछले लगभग 3 वर्ष से मतियाना के राजकीय बॉयज स्कूल में राजनीति विज्ञान की लेक्चरर हैं।

उनके पिता जगदीश चौहान भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त हुए और माता रीता चौहान गृहिणी हैं। डॉ. इतिका चौहान अपनी सफलता का श्रेय परिजनों, अपनी शोध पर्यवेक्षक प्रो. अनुपमा कंवर और मित्रों के अलावा उमंग फाउंडेशन को देती हैं जिसके प्रयासों से उनकी उच्च शिक्षा में काफी आसानी हो गई।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने शोंगटोंग कड़छम जल विद्युत परियोजना का किया दौरा, कामगारों से किया संवाद
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More