HPSEBL इम्प्लाइज यूनियन गिरि यूनिट का पुनर्गठन, रामलाल बने नए प्रधान

बैठक में पुरानी कार्यकारिणी (गिरि यूनिट) को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में रामलाल (इलेक्ट्रीशियन) को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। जगपाल सिंह (हेल्पर) को वरिष्ठ उपप्रधान, जबकि रमेश चंद (इलेक्ट्रीशियन), लछमन सिंह (सिविल/चौकीदार) और जगदीश चंद (फिटर) को उपप्रधान चुना गया।

0

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड इम्प्लाइज यूनियन गिरि यूनिट सिरमौर की आम सभा वरिष्ठ उप प्रधान (उत्पादन) भगवान दास की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 15 अक्तूबर को पीटर हॉफ शिमला में होने वाले 18वें महाअधिवेशन के सफल आयोजन पर चर्चा की गई।

इसके साथ साथ बैठक में पुरानी कार्यकारिणी (गिरि यूनिट) को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में रामलाल (इलेक्ट्रीशियन) को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। जगपाल सिंह (हेल्पर) को वरिष्ठ उपप्रधान, जबकि रमेश चंद (इलेक्ट्रीशियन), लछमन सिंह (सिविल/चौकीदार) और जगदीश चंद (फिटर) को उपप्रधान चुना गया।

रोहित शर्मा (जेओए-आईटी) संगठन के महासचिव बनाए गए। अनिल कुमार (क्लर्क) को संयुक्त सचिव, प्रदीप कुमार को वित्त सचिव और पंकज कुमार को संयुक्त वित्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा स्वरूप सिंह (जेई-पीएचई) को संगठनात्मक सचिव, हंसराज (जेई-पीएचई) को मुख्य सलाहकार, भरत सिंह (जेई-पीएचई) को प्रचार सचिव और राजेश ठाकुर (स्पेशल फोरमैन-एचएम) को प्रेस सचिव के पद पर चयनित किया गया।

ये भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 222 आवेदनों को स्वीकृति, आवेदन अस्वीकार होने की बताई ये वजह

इस दौरान नई कार्यकारिणी को शपथ भी दिलाई गई। नवनियुक्त सचिव रोहित शर्मा ने बताया कि नई कार्यकारिणी आगामी महाअधिवेशन को सफल बनाने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए तत्परता से कार्य करेगी। संगठन की एकता और सक्रियता ही सबसे बड़ी ताकत है। नई कार्यकारिणी पूरे समर्पण के साथ काम करेगी।