HomeHimachalगुरुग्राम में सजेगा निशानेबाजी का रण: 26वीं ऑल इंडिया शूटिंग में उतरी...

गुरुग्राम में सजेगा निशानेबाजी का रण: 26वीं ऑल इंडिया शूटिंग में उतरी हिमाचल पुलिस टीम, पदक पर नजर

हिमाचल प्रदेश पुलिस की शूटिंग टीम 24 से 30 मार्च तक हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित हो रही 26वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट (शूटिंग) प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मंगलवार को गुरुग्राम पहुंच गई।

नाहन : हिमाचल प्रदेश पुलिस की शूटिंग टीम 24 से 30 मार्च तक हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित हो रही 26वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट (शूटिंग) प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मंगलवार को गुरुग्राम पहुंच गई। इस प्रतियोगिता का आयोजन गुरुग्राम के कादरपुर स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कैंप में किया जा रहा है।

छठी भारतीय रिजर्व बटालियन धौलाकुआं सिरमौर के कमांडेंट आईपीएस भागमल ठाकुर ने बताया कि टीम का नेतृत्व सहायक उपकमांडेंट (डीएसपी) विजय कुमार कर रहे हैं, जो अर्जुन पुरस्कार विजेता और ओलंपिक पदक विजेता हैं। उनके अनुभव से टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।

टीम में कप्तान सब इंस्पेक्टर धनवीर सिंह सहित कुल 22 प्रतिभागी शामिल हैं। अन्य सदस्यों में इंस्पेक्टर सुरेश कुमार चौहान, एएसआई सुशील और विशाल, हेड कांस्टेबल सचिन पाल, अमित चौहान, विशाल ठाकुर, सुरजीत, अक्षय, नरेश, हरीश कुमार, संतोष कुमार, एलएचसी बंटी और सूरज प्रकाश, कांस्टेबल अजय कुमार, नीतीश, माइकल ठाकुर, रोहित, साहिल कुमार, पवन कुमार और शुभम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में दाखिल हुए हाथी, पांवटा साहिब इलाके में वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

कमांडेंट ने बताया कि टीम शूटिंग की विभिन्न विधाओं में भाग लेगी, जिनमें राइफल, पिस्तौल और कार्बाइन प्रतियोगिताएं शामिल हैं। राइफल शूटिंग में खड़े होकर, घुटनों के बल बैठकर और लेटकर (प्रोन) निशानेबाजी की जाएगी, जबकि पिस्तौल और कार्बाइन प्रतियोगिताओं में गति, सटीकता और नियंत्रण की कड़ी परीक्षा होगी।

हिमाचल प्रदेश पुलिस परिवार ने टीम की तैयारियों और समर्पण पर भरोसा जताते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि टीम राज्य का नाम रोशन करेगी और अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएगी।

ये भी पढ़ें:  भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, देश में 100 करोड़ मतदाता: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More