HomeHimachalSirmaur30 सितंबर तक सभी लंबित भुगतान नहीं निपटाए तो शिमला में होगा...

30 सितंबर तक सभी लंबित भुगतान नहीं निपटाए तो शिमला में होगा बड़ा धरना प्रदर्शन

बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों पर भी चर्चा हुई। मंच ने निगम प्रबंधन और सरकार से मांग की कि वृद्ध पेंशनरों को हर महीने की पहली तारीख को पेंशन का भुगतान किया जाए।

नाहन : हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने निगम प्रबंधन और सरकार को 30 सितंबर तक सभी लंबित भुगतानों को निपटाने की चेतावनी दी है।

यदि निर्धारित तिथि के भीतर भुगतान नहीं किया जाता तो राज्य कार्यकारिणी के अनुसार शिमला में बड़ा धरना प्रदर्शन होगा, जिसकी तिथि बाद में तय की जाएगी।

बुधवार को हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त मंच की मासिक बैठक पांवटा साहिब में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता मोहन सिंह ठाकुर ने की, जबकि महासचिव हर शरण शर्मा ने कार्यवाही का संचालन किया।

सबसे पहले मंच ने हाल ही में निरीक्षक रण सिंह ठाकुर के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। मंच ने प्रदेश में आई आपदा पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए सरकार से पीड़ितों को हर संभव सहायता देने की मांग की।

ये भी पढ़ें:  इंसानियत की मिसाल : मरीज का जीवन बचाने नाहन से पंचकूला पहुंचे ये रक्तवीर

इस बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों पर भी चर्चा हुई। मंच ने निगम प्रबंधन और सरकार से मांग की कि वृद्ध पेंशनरों को हर महीने की पहली तारीख को पेंशन का भुगतान किया जाए।

साथ ही लंबित महंगाई भत्ता और 2016 के पे-स्केल का एरियर भी एकमुश्त दिया जाए। इसके अलावा 3 साल से लंबित मेडिकल रिवर्समेंट बिलों का भुगतान भी तुरंत करने की मांग की गई।

मंच ने चेतावनी दी है कि यदि सभी लंबित भुगतानों को नहीं किया गया, तो राज्य कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार शिमला में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अमन कुमार, उपप्रधान गुमान सिंह, राम नाथ सैनी, गोरखू राम, सुरेश कुमार, तरलोक सिंह, सतीश गर्ग, मोहम्मद इस्लाम, गीता राम, गुरुदयाल, सोमदत्त धीमान और कश्मीर चंद सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में परमिश हेल्थ केयर क्लिनिक का उद्घाटन, आयुर्वेदिक उपचार की मिलेगी सुविधा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More