HomeCrimeसिरमौर के संगड़ाह क्षेत्र में पुलिस ने पकड़ी अफीम की अवैध खेती,...

सिरमौर के संगड़ाह क्षेत्र में पुलिस ने पकड़ी अफीम की अवैध खेती, 560 पौधे किए बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पुख्ता सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी, जहां पुलिस ने अफीम की खेती बरामद की। गिनती करने पर पुलिस को खेत से 560 पौधे मिले।

नाहन : जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल में पुलिस ने अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने ND&PS एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी संगड़ाह के नेतृत्व में पुलिस की टीम इलाके में गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपने गांव घण्डूरी (छिबायण) में अपने खेतों में अफीम के पौधों की खेती कर रखी है। पुख्ता सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी, जहां पुलिस ने अफीम की खेती बरामद की।

ये भी पढ़ें:  IGMC शिमला में 23 करोड़ की अत्याधुनिक 3 टेस्ला एमआरआई मशीन का CM ने किया शुभारंभ

गिनती करने पर पुलिस को खेत से 560 पौधे मिले। लिहाजा, पुलिस ने आरोपी अमर सिंह निवासी गांव घण्डूरी (छिबायण), तहसील नौहराधार, जिला सिरमौर को मौके पर धर दबोचा। इस पर आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना संगड़ाह में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम (ND&PS) के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है।

मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने की है। उन्होंने बताया कि मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के डॉ. मनीष कपूर को बड़ी जिम्मेदारी, बने ड्रग टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More