HomeHimachalSirmaurपोटा मानल स्कूल में 20 लाख से निर्मित कमरों का उद्योग मंत्री...

पोटा मानल स्कूल में 20 लाख से निर्मित कमरों का उद्योग मंत्री ने किया लोकार्पण

उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए वह हमेशा प्रयासरत हैं, जिसके लिए विभिन्न विकासात्मक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। इस क्षेत्र की जनता उनका परिवार है और हर व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

शिलाई : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने सिरमौर प्रवास कार्यक्रम के दौरान सोमवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र की मानल पंचायत में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोटा मानल में 20 लाख की लागत से नवनिर्मित दो कमरों का लोकार्पण किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोटा मानल में निर्मित इन कमरों के माध्यम से इस स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे 160 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। बच्चों को पढ़ाई के साथ स्पोर्ट्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों में भी आगे बढ़कर भाग लेना चाहिए, तभी उनके व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास सुनिश्चित होगा।

उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए वह हमेशा प्रयासरत हैं, जिसके लिए विभिन्न विकासात्मक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। इस क्षेत्र की जनता उनका परिवार है और हर व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें:  कोऑपरेटिव बैंक की चौगान शाखा ने APMC नाहन को भेंट किया वाटर प्यूरीफायर

राज्य सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए अनेक परिवर्तनकारी पहल की हैं, जिनके परिणामस्वरूप प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अब तक विभिन्न श्रेणियों के लगभग 8000 शिक्षकों की नियुक्तियां की जा चुकी हैं, जिनके माध्यम से शैक्षणिक संस्थानों में रिक्त पड़े पदों को भरा गया है।

शिलाई विधानसभा क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा। शिक्षा विभाग में लगभग 200 से अधिक जेबीटी और हर स्कूल में एक TGT आर्ट्स के अध्यापक नियुक्त किए गए हैं। इसी प्रकार हर स्कूल में टीजीटी मेडिकल या नॉन मेडिकल का पद भरने का प्रयास किया गया है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के चूड़धार में लापता हुआ पंचकूला का युवक, दूसरा रेस्क्यू

इस मौके पर उद्योग मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोका मानल में दो अतिरिक्त कमरों के लिए 10 लाख, मानल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, एंबुलेंस रोड ग्वाली से देमाणा, जुईनल पिपनौर व नेड़ा के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।

उन्होंने शिलाई से मानल बस सेवा जारी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने राजीव आवास केंद्र और स्कूल ग्राउंड के लिए प्राकलन प्रस्तुत करने के लिए कहा, ताकि इसके लिए बजट का प्रावधान किया जा सके। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं।

इस अवसर पर अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, निदेशक एचपीएसआईडीसी रमेश देसाईक, पूर्व अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी मदन नेगी, बीडीओ अभिषेक ठाकुर, अधिशाषी अभियंता पंकज चौधरी, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति प्रदीप चौहान, बीडीसी सदस्य रमेश नेगी, प्रधान मानल सुनीता शर्मा, प्रधान एसएमसी कुलदीप सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  एनडीएमए के सदस्य और सचिव ने किया सिस्सू झील में GLOF अर्ली वार्निंग सिस्टम का निरीक्षण, मनाली में रणनीतिक बैठक
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More