HomeHimachalSirmaurगुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर मेधावी छात्रों का सम्मान,...

गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर मेधावी छात्रों का सम्मान, 90% से अधिक अंक लाने वालों को प्रोत्साहन

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा दशमेश अस्थान साहिब में गुरुवार को शहीदों के सरताज गुरु अर्जन देव महाराज जी का शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।

नाहन : सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा दशमेश अस्थान साहिब में गुरुवार को शहीदों के सरताज गुरु अर्जन देव महाराज जी का शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर एक निजी संस्था की ओर से मोहल्ला गोबिंदगढ़ के उन मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने दसवीं और बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

संस्था के गुरदीप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित करने से अन्य छात्र भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं।

ये भी पढ़ें:  नाहन में बिरोजा फैक्टरी के समीप चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, SIU की टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम

उन्होंने बताया कि दसवीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले अमनप्रीत सिंह को सम्मानित किया गया। वहीं, बारहवीं कक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले मनप्रीत सिंह, जेसप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, कृपाल सिंह, तरनजीत सिंह और अंशप्रीत सिंह को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने भी मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें:  वॉटर स्पोटर्स फेस्टिवल के लिए हो जाइए तैयार, गोविंद सागर झील और कोल डैम में गूंजेंगी रोमांच की लहरें
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More