HomeHimachalSirmaurनाहन के 'यंग ब्रिगेड' का मार्च: 20 KM की पदयात्रा, त्रिलोकपुर तक...

नाहन के ‘यंग ब्रिगेड’ का मार्च: 20 KM की पदयात्रा, त्रिलोकपुर तक गूंजा ‘नशामुक्त और प्लास्टिक मुक्त हिमाचल’ का नारा

यह कार्यक्रम एनएसएस जिला नोडल अधिकारी डॉ. पंकज चांडक के निर्देशन और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वैभव कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित हुए। इसकी शुरुआत महाविद्यालय परिसर से जाब्बल का बाग, सलानी नदी मार्ग होते हुए माता बालासुंदरी त्रिलोकपुर तक 20 किलोमीटर लंबी पदयात्रा से हुई।

नाहन : राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन नाहन महाविद्यालय के स्वयंसेवियों ने 20 किलोमीटर पदयात्रा, स्वच्छता अभियान और सामाजिक जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से सेवा, साहस और उत्तरदायित्व का प्रेरक परिचय दिया। पूरे दिन चली गतिविधियों में प्लास्टिक मुक्त और नशा मुक्त हिमाचल का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

यह कार्यक्रम एनएसएस जिला नोडल अधिकारी डॉ. पंकज चांडक के निर्देशन और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वैभव कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित हुए। इसकी शुरुआत महाविद्यालय परिसर से जाब्बल का बाग, सलानी नदी मार्ग होते हुए माता बालासुंदरी त्रिलोकपुर तक 20 किलोमीटर लंबी पदयात्रा से हुई। रास्ते भर स्वयंसेवियों ने जागरूकता संदेश देते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में 'राइजोम रोट' ने निगला 24.50 करोड़ का अदरक, 25% फसल बर्बाद 

पदयात्रा के दौरान स्वयंसेवियों ने सलानी नदी के जल स्रोतों, आसपास के क्षेत्रों और त्रिलोकपुर बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। जल स्रोतों से प्लास्टिक और अन्य कचरा हटाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय कार्य किया। त्रिलोकपुर पहुंचने पर स्वयंसेवियों ने माता बाला सुंदरी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और इसके बाद सिरमौर संस्कृति संग्रहालय का भ्रमण किया। मंदिर अधिकारी विजय ने संसाधन व्यक्ति के रूप में मंदिर के इतिहास और धार्मिक महत्व की जानकारी दी, जबकि संग्रहालय के चित्रकार और अधिकारी चंदन ने ऐतिहासिक धरोहरों और स्थानीय कला की विशेषताओं से अवगत कराया।

सायंकाल शिविर स्थल पर विभिन्न समूहों द्वारा लोकगीत, नृत्य और प्रेरणादायक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के संदेश के साथ शिविर का चौथा दिन सफल रहा

ये भी पढ़ें:  अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, इन चार जिलों के युवा कर सकते हैं आवेदन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More