HomeEducationकरिअर अकादमी के होनहारों का JEE Mains में शानदार प्रदर्शन, 7 ने...

करिअर अकादमी के होनहारों का JEE Mains में शानदार प्रदर्शन, 7 ने हासिल किए 85 पर्सेंटाइल से अधिक अंक

करिअर अकादमी नाहन ने एक बार फिर JEE Mains में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी श्रेष्ठता साबित की है। संस्थान के सात विद्यार्थियों ने 85 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर अकादमी का नाम रोशन किया है।

नाहन : करिअर अकादमी नाहन ने एक बार फिर JEE Mains में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी श्रेष्ठता साबित की है। संस्थान के सात विद्यार्थियों ने 85 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर अकादमी का नाम रोशन किया है। इनमें आदित्य जसवाल ने 98.73 पर्सेंटाइल, आदित्य अंगिरस ने 92.11 पर्सेंटाइल और आदिश नारू ने 90.4 पर्सेंटाइल हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है।

पिछले वर्ष भी JEE Mains में अकादमी के छात्रों ने उल्लेखनीय परिणाम दिए थे। प्रणव तोमर ने 98.60 पर्सेंटाइल, शौर्य राघव ने 98.17 पर्सेंटाइल, दिव्यांश अग्रवाल ने 98.04 पर्सेंटाइल, अनुभव ने 97.82 पर्सेंटाइल और अयान चौहान ने 97.03 पर्सेंटाइल प्राप्त किए थे। JEE Mains सेशन-02 की परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित होगी और दोनों सेशन के आधार पर विद्यार्थियों की फाइनल रैंक तय होने के साथ कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी।

ये भी पढ़ें:  ITBP स्थानीय लोगों से खरीदेगी ताजे फल और सब्जियां, किसानों को घर बैठे मिलेगा बाजार

इस अवसर पर अकादमी के चेयरमैन एसएस राठी, समन्वयक मधुलिका राठी, मनोज राठी और प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगामी परीक्षाओं के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी।

उन्होंने बताया कि अकादमी का यह प्रदर्शन केवल एक वर्ष की उपलब्धि नहीं, बल्कि निरंतर कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम है। पिछले सत्र में प्रणव तोमर (AIR 1796) का चयन प्रतिष्ठित आईआईटी रुड़की में हुआ था। वहीं अभ्युदय बंसल ने NEET में हिमाचल प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया था और काजल शर्मा ने 79वीं रैंक हासिल की थी। संस्थान के अनुसार पिछले सत्र में 10 विद्यार्थियों ने GMC और 8 विद्यार्थियों ने NIT में प्रवेश प्राप्त किया था।

ये भी पढ़ें:  वार्षिक परीक्षाओं के दौरान डीजे-लाउड स्पीकर पर कड़ी सख्ती, DC जतिन लाल ने जारी किए आदेश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More