HomeHimachalSirmaurकिसान दिवस पर धौलाकुआं में किसानों ने सीखे बागवानी से आय दोगुनी...

किसान दिवस पर धौलाकुआं में किसानों ने सीखे बागवानी से आय दोगुनी करने के तरीके, डॉ. प्रियंका ने दिया प्रशिक्षण

धौलाकुआं के खैरी फार्म में मंगलवार को 'किसान दिवस' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया और आधुनिक बागवानी के साथ-साथ प्राकृतिक खेती की बारीकियों को समझा।

धौलाकुआं : क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र धौलाकुआं के खैरी फार्म में मंगलवार को ‘किसान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया और आधुनिक बागवानी के साथ-साथ प्राकृतिक खेती की बारीकियों को समझा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्र की सह-निदेशक डॉ. प्रियंका ठाकुर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि फलों और फूलों के पौधों का नर्सरी उत्पादन अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि फलदार बगीचों के बीच खाली पड़ी जमीन पर ‘इंटरक्रॉपिंग’ के रूप में फूलों की खेती करना एक मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें:  सीएम सुक्खू ने ई-बसों की खरीद प्रकिया में तेजी लाने के दिए निर्देश, बेड़े में शामिल होंगी 327 बसें

122 बीघा फार्म में दिखी उन्नत किस्मों की झलक
प्रशिक्षण के दौरान किसानों को खैरी फार्म के 122 बीघा क्षेत्र का भ्रमण करवाया गया। यहां किसानों ने आम, लीची, अमरूद, नींबू वर्गीय फल, ऑस्ट्रेलियन बेर और ड्रैगन फ्रूट की उन्नत किस्में देखीं।

इसके अलावा सेब, बांस और विभिन्न सजावटी फूलों के पौधों के रखरखाव और उनकी उत्पादन क्षमता के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। डॉ. प्रियंका ठाकुर ने प्राकृतिक खेती के माध्यम से नींबू, स्ट्रॉबेरी, सब्जियों और फूलों की सफल काश्त के बारे में भी किसानों का मार्गदर्शन किया।

प्राकृतिक खेती के लिए ‘अमृत’ बनाने की विधि सीखी
किसानों को रसायन मुक्त खेती के प्रति प्रेरित करने के लिए फील्ड असिस्टेंट (ग्रेड-1) राकेश कुमार ने व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने किसानों को घर पर ही ‘बीजामृत’, ‘जीवामृत’ और ‘घनजीवामृत’ तैयार करने की विधि सिखाई।

ये भी पढ़ें:  बड़ी खबर : श्री रेणुकाजी बांध परियोजना को मिली फाइनल फॉरेस्ट क्लीयरेंस, 16 जनवरी को खुलेंगे डायवर्जन टनल के टेंडर

उन्होंने बताया कि कैसे प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर मिट्टी की उर्वरता बढ़ाई जा सकती है और खेती की लागत को कम किया जा सकता है। इस अवसर पर अनुसंधान केंद्र के अन्य कर्मचारी और क्षेत्र के दर्जन भर प्रमुख किसान उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सत्र को अपनी आजीविका सुधारने के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More