HomeHimachalSolanसिरमौर के यशपाल कपूर को मिलेगा नेशनल यूथ लीडरशिप अवार्ड, दिल्ली में...

सिरमौर के यशपाल कपूर को मिलेगा नेशनल यूथ लीडरशिप अवार्ड, दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और श्रीलंका की राजदूत करेंगी सम्मानित

समारोह के दौरान देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले करीब दो दर्जन युवा लीडरों को सम्मानित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश से यशपाल कपूर को शांति और सद्भावना के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है।

नाहन/सोलन : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की बजगा पंचायत के शामपुर गांव निवासी यशपाल कपूर का चयन नेशनल यूथ लीडरशिप अवार्ड-2026 के लिए हुआ है। उन्हें 11 मई को नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम और भारत में श्रीलंका की राजदूत महिषिणी कोलोन सम्मानित करेंगी।

दिल्ली में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, माय भारत और प्रोजेक्ट प्वाइंट की ओर से युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसका विषय ‘यूथ इन डेमोक्रेसी एंड गवर्नमेंट फॉर विकसित भारत @ 2047’ रखा गया है। इस कार्यक्रम में भारत सहित विभिन्न देशों के युवा लीडर भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें:  दर्दनाक हादसा: बाइक पुल की रेलिंग से टकराई, नाले में गिरने से दो युवकों की मौके पर मौत

प्रोजेक्ट प्वाइंट के चेयरमैन डॉ. संग्राम केसरी ने बताया कि समारोह के दौरान देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले करीब दो दर्जन युवा लीडरों को सम्मानित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश से यशपाल कपूर को शांति और सद्भावना के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है।

यशपाल कपूर हिमाचल प्रदेश में नेशनल यूथ प्रोजेक्ट के समन्वयक हैं और वह देशभर में शांति और सद्भावना स्थापित करने की दिशा में लंबे समय से कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में पहली बार होगा ये बैडमिंटन टूर्नामेंट, 35 से 75 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी दिखाएंगे दम
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More