HomeHimachalSirmaurपांवटा साहिब में गांजे की बड़ी खेप के साथ एक गिरफ्तार, डिटेक्शन...

पांवटा साहिब में गांजे की बड़ी खेप के साथ एक गिरफ्तार, डिटेक्शन सेल ने नाकेबंदी कर धरा

इस मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और पांवटा साहिब क्षेत्र में इसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पांवटा साहिब : नशा तस्करों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत पांवटा साहिब पुलिस के डिटेक्शन सेल ने एक व्यक्ति को 2.490 किलो गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ये कार्रवाई सोमवार को बातापुल के समीप अमल में लाई।

मिली जानकारी के अनुसार डिटेक्शन सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बातापुल के पास नाकेबंदी की। इस दौरान बबलू पुत्र सोम निवासी भांटावाली, तहसील पांवटा साहिब की तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से इस नशे की खेप बरामद हुई। इस पर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  हिमालयी पर्यावरण पर नाहन में हुआ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, 400 शोध पत्र और 11 तकनीकी सत्रों के साथ बना ऐतिहासिक शैक्षणिक मंच

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और पांवटा साहिब क्षेत्र में इसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। क्षेत्र में नशे के कारोबार को पूरी तरह से खत्म करने के लिए पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें :
कमरे में मृत मिला 20 वर्षीय युवक, बाजू पर मिले खरोंच के निशान; विसरा जांच के लिए भेजा

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में यहां स्थापित हुए 4 नए ITMS कैमरे, यातायात नियम तोड़े तो होगा ई-चालान

नशा बेचने की फिराक में थे ये शख्स, पुलिस ने नाकेबंदी कर चिट्टे के साथ दबोचे, कार भी जब्त

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More