HomeHimachalSirmaurएक बाइक... दो राज्यों के नंबर! खजुरना पुल के पास एनएच-07 पर...

एक बाइक… दो राज्यों के नंबर! खजुरना पुल के पास एनएच-07 पर लावारिस हालत में पड़ी बाइक ने बढ़ाया सस्पेंस

पांवटा साहिब-कालाअंब राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर खजुरना पुल से कुछ दूरी पर कई दिनों से लावारिस हालत में पड़ी एक बाइक क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।

नाहन : पांवटा साहिब-कालाअंब राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर खजुरना पुल से कुछ दूरी पर कई दिनों से लावारिस हालत में पड़ी एक बाइक क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। बाइक की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उस पर एक तरफ हिमाचल प्रदेश और दूसरी तरफ पंजाब का नंबर अंकित है, जिससे मामला और भी चौंकाने वाला बन गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मोटरसाइकिल कई दिनों से सड़क किनारे गिरी हुई है, लेकिन अब तक इसे लेने कोई नहीं पहुंचा। ऐसे में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ लोग इसे संदिग्ध गतिविधि से जोड़कर भी देख रहे हैं। हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है और वास्तविकता पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।

ये भी पढ़ें:  नाहन में सामाजिक संस्थाओं ने सम्मानित किए डॉक्टर्स, सेवाओं को सराहा

मोटरसाइकिल पर दो अलग-अलग राज्यों के नंबर दिखाई देने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। यह बाइक यहां कैसे पहुंची, इसका वास्तविक मालिक कौन है और इसे इस हालत में क्यों छोड़ा गया, फिलहाल यह सब पुलिस जांच का विषय बना हुआ है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने बताया कि सदर थाना पुलिस को तुरंत सूचित कर दिया गया है। पूरे मामले की गहनता से जांच कर वास्तविक स्थिति का पता लगाया जाएगा।

सदर थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा जा रहा है। मोटरसाइकिल की जांच कर उसके मालिक, नंबर प्लेटों की सत्यता और इसे वहां छोड़ने के कारणों का पता लगाया जाएगा। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता सामने आएगी।

ये भी पढ़ें:  सड़क किनारे पैदल चल रहे राहगीर को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, गई जान, चालक पर केस
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More