HomeHimachalSirmaurमताधिकार का प्रयोग करने वाला सही मायनों में राष्ट्र का सच्चा नागरिक:...

मताधिकार का प्रयोग करने वाला सही मायनों में राष्ट्र का सच्चा नागरिक: DC प्रियंका वर्मा

उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करवाना चाहिए और किसी भी चुनाव के दौरान अपना अधिकार समझते हुए अवश्य वोट डालना चाहिए, ताकि सशक्त सरकार के गठन से लोकतंत्र की नींव को मजबूत किया जा सके।

नाहन : लोकतंत्र के पर्व में जो व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग करता है, सही मायनों में वही राष्ट्र का सच्चा नागरिक है। मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक व्यस्क व्यक्ति को अनिवार्य रूप से वोट डालना चाहिए जो कि प्रत्येक मतदाता का संवैधानिक अधिकार व नैतिक कर्तव्य है। यह उद्गार डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका वर्मा ने रविवार को बचत भवन में आयोजित 16वें जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व का विषय है कि जिला सिरमौर को महिला मतदाता अनुपात वृद्धि के लिए विशेष प्रयास करने पर दो राज्य स्तरीय पुरस्कार एक जिला निर्वाचन अधिकारी और एक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शिलाई को मिले हैं, जिन्हें राज्य स्तरीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर शिमला में वितरित किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में प्रतिबंधित कैप्सूल की बड़ी खेप के साथ 2 गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करवाना चाहिए और किसी भी चुनाव के दौरान अपना अधिकार समझते हुए अवश्य वोट डालना चाहिए, ताकि सशक्त सरकार के गठन से लोकतंत्र की नींव को मजबूत किया जा सके। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी, 2011 से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित किया जाता है, जिसमें मतदाता को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं की भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें आई.टी.आई, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया, जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत करने के अतिरिक्त नए पंजीकृत मतदाताओं को फोटो युक्त पहचान पत्र प्रदान करने के उपरांत मतदान करने की शपथ भी दिलाई।

ये भी पढ़ें:  नाहन कालेज में वाई-ब्रेक योग सत्र, आयुष विभाग के सहयोग से NSS इकाई ने किया आयोजन

तहसीलदार निर्वाचन विजय कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि को शॉल टोपी भेंट कर सम्मानित किया और राष्ट्रीय मतदाता दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर अधीक्षक निर्वाचन तेजेंद्र ठाकुर के अतिरिक्त निर्वाचन विभाग के कर्मचारी तथा नए मतदाता उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More