HomeHimachalSirmaurदेशभर में चमका पांवटा साहिब का पार्थ, आर्किटेक्चर परीक्षा में हासिल की...

देशभर में चमका पांवटा साहिब का पार्थ, आर्किटेक्चर परीक्षा में हासिल की AIR-7, टॉप-10 में हिमाचल से अकेले छात्र

पांवटा साहिब के गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के छात्र पार्थ ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर की आर्किटेक्चर परीक्षा में ऑल इंडिया 7वीं रैंक हासिल कर बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। इस बड़ी और अभूतपूर्व उपलब्धि से संस्थान में जश्न का माहौल है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के छात्र पार्थ ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर की आर्किटेक्चर परीक्षा (JEE Main) में ऑल इंडिया 7वीं रैंक हासिल कर बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। इस बड़ी और अभूतपूर्व उपलब्धि से संस्थान में जश्न का माहौल है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित परिणाम में पार्थ ने 99.9948605 एनटीए स्कोर प्राप्त किया। देशभर की टॉप-10 रैंकिंग सूची में उनका नाम सातवें स्थान पर दर्ज हुआ है। खास बात ये है कि हिमाचल प्रदेश से टॉप-10 में जगह बनाने वाले वह एकमात्र छात्र बने हैं।

पार्थ ठाकुर की इस उपलब्धि से पांवटा साहिब सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। राष्ट्रीय स्तर की कठिन प्रतियोगी परीक्षा में देशभर के हजारों विद्यार्थियों के बीच शीर्ष रैंक हासिल करना उनकी मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें:  2 ओवरलोड ट्रकों पर ठोका 1.69 लाख का जुर्माना, एक निजी बस भी जब्त

विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी और प्रधानाचार्य गुरविंदर कौर चावला ने पार्थ की सफलता को स्कूल के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि पार्थ की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी और यह साबित करती है कि छोटे शहरों के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि पार्थ ठाकुर की इस सफलता ने गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। उनकी उपलब्धि पर शिक्षकों, अभिभावकों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर की जरवा-जुनैली पंचायत की प्रधान को पद से हटाया, डीसी ने जारी किए आदेश
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More