HomeHimachalSirmaurयुवती पर झपटा पालतू कुत्ता, कपड़े फाड़े, बांधकर रखने के लिए मालिक...

युवती पर झपटा पालतू कुत्ता, कपड़े फाड़े, बांधकर रखने के लिए मालिक को कहा तो कर दी पिटाई, केस

जिला सिरमौर में एक पालतू कुत्ता दो परिवारों के बीच मारपीट का कारण बन गया। इसको लेकर पुलिस थाना माजरा में केस दर्ज हुआ है।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर में एक पालतू कुत्ता दो परिवारों के बीच मारपीट का कारण बन गया। इसको लेकर पुलिस थाना माजरा में केस दर्ज हुआ है।

पुलिस के अनुसार साजिया पुत्री मोहम्मद इकबाल निवासी गांव मिश्रवाला, तहसील पांवटा साहिब ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई कि गत बुधवार को शाम के समय जब वह अपनी मां रिजवाना के साथ खेत से घर लौट रही थी, तो रास्ते में राहिसा का कुत्ता इस पर झपट पड़ा।

इससे उसके कपड़े फट गए और उसके शरीर पर कुत्ते के नाखूनों से खरोचें भी आईं। इसके बाद उसकी मां रिजवाना ने कुत्ते को डंडे से हटाया। साजिया ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने राहिसा से अपने कुत्ते को बांधकर रखने के लिए कहा, तो वह व उसकी मां ललिफा ने उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं।

ये भी पढ़ें:  धौलाकुआं में 50 महिला किसानों को दिया मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण, बी बॉक्स और कॉलोनियां भी बांटी

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस थाना माजरा में केस कर लिया है और मामले में आगामी जांच जारी है।

उन्होंने आमजन से अपील की कि अपने पालतू कुत्तों को बांधकर रखें या इस तरह नियंत्रित रखें, ताकि वह किसी इंसान को चोट न पहुंचाएं। इस प्रकार की लापरवाही एक दंडनीय अपराध है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More