HomeHimachalराष्ट्रीय छात्र संसद में प्रधानमंत्री बनीं संगड़ाह की साक्षी ठाकुर ने पास...

राष्ट्रीय छात्र संसद में प्रधानमंत्री बनीं संगड़ाह की साक्षी ठाकुर ने पास किया JRF

साक्षी ठाकुर की यह सफलता न केवल उनके परिवार और गांव के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह उन सभी युवाओं के लिए एक प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने का जज्बा रखते हैं।

संगड़ाह : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल के अंधेरी गांव की साक्षी ठाकुर ने एक बार फिर अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। राष्ट्रीय छात्र संसद में प्रधानमंत्री की भूमिका निभा चुकी साक्षी ने अंग्रेजी में NET JRF (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) की परीक्षा पास कर यह साबित कर दिया है कि लगन और मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

उनकी इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया पर बधाइयों देने वालों का तांता लगा हुआ है। होनहार बेटी साक्षी की यह सफलता इसलिए भी अधिक प्रेरक है, क्योंकि वह एक बीपीएल किसान परिवार से आती हैं। करीब छह महीने पहले ही उनके भाई के भारतीय सेना में चयनित होने के बाद उनका परिवार बीपीएल श्रेणी से बाहर आया है। इन चुनौतियों के बावजूद साक्षी ने अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखा और अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया।

ये भी पढ़ें:  विदेश में रोजगार के लिए वेबसाइट और मोबाइल ऐप विकसित करेगी हिमाचल सरकार, सीएम ने दिए ये निर्देश

वर्ष 2019 में उन्होंने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय छात्र संसद में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रधानमंत्री की भूमिका निभाई थी। पीएपीएन संस्था के पदाधिकारियों के अनुसार वह जमा दो से पहले भी छठी और नौवीं कक्षा में राष्ट्रीय बाल संसद का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

साक्षी ठाकुर की यह सफलता न केवल उनके परिवार और गांव के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह उन सभी युवाओं के लिए एक प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने का जज्बा रखते हैं।

ये भी पढ़ें:  जमटा-बिरला सड़क का निर्माण कार्य शुरू, नाहन डिवीजन की एफडीआर टैक्नीक से बनने वाली पहली रोड़
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More