HomeHimachalSirmaurअक्षरधाम पब्लिक स्कूल की छात्रा का नवोदय विद्यालय में चयन, प्रिंसिपल राजेश...

अक्षरधाम पब्लिक स्कूल की छात्रा का नवोदय विद्यालय में चयन, प्रिंसिपल राजेश सैनी ने दी बधाई

जिला सिरमौर के ग्रामीण परिवेश के अक्षरधाम पब्लिक स्कूल मोगीनंद की छात्रा रितिका ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा छठी कक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल, परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

कालाअंब : जिला सिरमौर के ग्रामीण परिवेश के अक्षरधाम पब्लिक स्कूल मोगीनंद की छात्रा रितिका ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा छठी कक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल, परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रा की इस सफलता से मोगीनंद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और विद्यालय परिवार ने इसे गर्व का क्षण बताया है।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्कूल की छात्रा ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। रितिका ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। ग्रामीण परिवेश से आने वाली छात्रा की ये उपलब्धि क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक बनेगी।

ये भी पढ़ें:  जमटा-बिरला सड़क का यातायात डायवर्ट, 31 मार्च तक इन वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल

रितिका ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय में मिल रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया है। उधर, विद्यालय के प्रिंसिपल राजेश सैनी ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।

सही दिशा और बेहतर शिक्षा मिलने पर बच्चे बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। वहीं, विद्यालय परिवार ने भी रितिका को इस शानदार उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ये भी पढ़ें:  नाहन में फुटबॉल का जलवा! दूसरे दिन कांगड़ा, मंडी और कुल्लू की धमाकेदार जीत, बेहद रोमांचक रहे ये मैच

Latest Articles

Explore More