नाहन : सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन में बुधवार यानी 14 अक्टूबर को शहर के कुछेक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत उपमंडल नाहन-1 सहायक अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को ट्रांसफार्मर की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के चलते नाहन के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान नजदीक मशानपुरा, बस-स्टैंड, टिबड़ी मोहल्ला, चकरेड़ा कच्चा टैंक, चार्जिंग स्टेशन बस-स्टैंड के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक या कार्य पूरा होने तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील की और कहा कि यह शटडाउन मौसम अनुकूल होने पर ही प्रभावी होगा।
