HomeHimachalSirmaurनाहन कालेज में PTA की आम सभा कल, नई कार्यकारिणी का होगा...

नाहन कालेज में PTA की आम सभा कल, नई कार्यकारिणी का होगा गठन

इस दौरान शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नई PTA कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्रों से आग्रह किया है कि वे अपने माता-पिता या अभिभावकों को इस बैठक के बारे में सूचित करें और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करवाएं।

नाहन : डॉ. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में 8 अगस्त 2025 को पैरेंट्स-टीचर्स एसोसिएशन (PTA) की सामान्य सभा का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रातः 11:00 बजे शुरू होगी।

इस दौरान शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नई PTA कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। कॉलेज प्रशासन ने सभी छात्रों से आग्रह किया है कि वे अपने माता-पिता या अभिभावकों को इस बैठक के बारे में सूचित करें और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करवाएं।

पीटीए सचिव गोपाल भारद्वाज ने बताया कि अभिभावकों की उपस्थिति न केवल छात्रों के शैक्षणिक विकास में सहायक होती है, बल्कि यह महाविद्यालय और समुदाय के बीच सशक्त संवाद एवं सहयोग को भी बढ़ावा देती है।

ये भी पढ़ें:  पुरूवाला में एक कंपनी मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस, नकदी और गाड़ी लेकर फरार होने का आरोप

यह बैठक महाविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक निर्णयों में पारदर्शिता व भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्राचार्य एवं पीटीए के मुख्य संरक्षक डॉ. वैभव कुमार शुक्ला ने सभी अभिभावकों से इस बैठक में समय पर उपस्थित होकर कॉलेज के विकास में योगदान देने की अपील की है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More