HomeHimachalSirmaurइंडो हर्बल एक्सट्रैक्शन्स उद्योग को जाने वाली सड़क की हालत खराब, कारोबार...

इंडो हर्बल एक्सट्रैक्शन्स उद्योग को जाने वाली सड़क की हालत खराब, कारोबार चौपट

कीचड़ से सनी इस सड़क पर गाड़ी चलाना तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। यहां करीब 900 मीटर के हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से सीधे तौर पर उद्योगों का कारोबार चौपट हो रहा है। उद्मियों को रोजाना आर्थिक चपत लग रही है। खराब सड़क की वजह से फैक्टरियों तक न तो कच्चा माल पहुंच पा रहा है और न ही तैयार माल बाहर जा रहा है।

कालाअंब : जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के खैरी-टोका गुरूद्वारा संपर्क सड़क पर मौजा मीरपुर के समीप से इंडो हर्बल एक्सट्रैक्शन्स और ठाकुर जी पेपर उद्योगों की ओर जाने वाली लिंक रोड़ बेहद खस्ता हो चुकी है।

आलम ये है कि कीचड़ से सनी इस सड़क पर गाड़ी चलाना तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। यहां करीब 900 मीटर के हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से सीधे तौर पर उद्योगों का कारोबार चौपट हो रहा है।

उद्मियों को रोजाना आर्थिक चपत लग रही है। खराब सड़क की वजह से फैक्टरियों तक न तो कच्चा माल पहुंच पा रहा है और न ही तैयार माल बाहर जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में ट्राले और आल्टो कार की जोरदार टक्कर, 22 साल के दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

इंडो हर्बल एक्सट्रैक्शन्स के एम.डी. डॉ. दान सिंह, ठाकुर जी पेपर के ललित ठाकुर, होलीनेस प्लास्टिक के विजय कुमार आदि उद्यमियों ने बताया कि हफ्तेभर से सड़क की हालत इतनी अधिक खस्ता हो चुकी है कि उद्योगों तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है।

खराब सड़क के कारण फैक्टरी में कार्यरत कर्मचारियों समेत कामगारों को भी भारी दिक्कतें पेश आ रही हैं। यहां स्थापित 4 उद्योगों में 400 के करीब लोग कार्यरत हैं। उद्यमियों का कहना है कि खराब सड़क से उद्योगों का काम ठप पड़ा है।

उन्होंने जिला प्रशासन सहित उद्योग विभाग से मांग की कि इस खराब सड़क की हालत जल्द सुधारी जाए, ताकि उद्योगों का कामकाज सुचारू तरीके से चल सके।

ये भी पढ़ें:  पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी नीरज चंदेल का आकस्मिक निधन, खेल प्रेमियों में दौड़ी शोक की लहर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More