Home Himachal Sirmaur संगड़ाह नगर पंचायत वार्ड परिसीमन की अधिसूचना जारी, 10 मार्च तक दर्ज...

संगड़ाह नगर पंचायत वार्ड परिसीमन की अधिसूचना जारी, 10 मार्च तक दर्ज कराएं आपेक्ष एवं सुझाव : DC

डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि नगर पंचायत संगड़ाह के वार्डों का परिसीमन वर्ष- 2026 में होने वाले नगर पालिका/ नगर पंचायत के सामान्य निर्वाचन के लिए अधिसूचित कर दिया गया है।

0
प्रियंका वर्मा, डीसी सिरमौर।

नाहन : डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि नगर पंचायत संगड़ाह के वार्डों का परिसीमन वर्ष- 2026 में होने वाले नगर पालिका/ नगर पंचायत के सामान्य निर्वाचन के लिए अधिसूचित कर दिया गया है। डीसी ने बताया कि अधिसूचित नगर पंचायत वार्ड परिसीमन बारे यदि जन साधारण को कोई आक्षेप हो तो वह 10 मार्च, 2026 तक डीसी कार्यालय में अपना आक्षेप एवं सुझाव लिखित में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि संगडाह नगर पंचायत को वार्डों में विभाजित करने और प्रत्येक वार्ड की सीमाओं को निर्धारित करने संबंधी प्रस्ताव डीसी कार्यालय, एसडीएम कार्यालय संगड़ाह में निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगा।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में गांजे की बड़ी खेप के साथ एक गिरफ्तार, डिटेक्शन सेल ने नाकेबंदी कर धरा