HomeAccidentसिरमौर: क्रेन से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत, औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के...

सिरमौर: क्रेन से गिरकर मजदूर की दर्दनाक मौत, औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के लोहा उद्योग में हादसा

प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित एक लोहा उद्योग में रविवार को हुए दर्दनाक हादसे में क्रेन से गिरने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई।

कालाअंब : जिला सिरमौर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब स्थित एक लोहा उद्योग में रविवार को हुए दर्दनाक हादसे में क्रेन से गिरने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद उद्योग परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान 32 वर्षीय विश्वजीत पुत्र निवासी ग्राम करियाबर, डाकघर सोडरी, तहसील निजामाबाद, जिला आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विश्वजीत उद्योग में क्रेन के माध्यम से सामान एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर गया।

ये भी पढ़ें:  वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता के खिताब पर सराहां का कब्जा, महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं भी रही आकर्षण का केंद्र

हादसे में गंभीर रूप से घायल विश्वजीत को तत्काल उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नाहन मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर, एसपी एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से भेंट कर पीक सीजन के दौरान सेब आयात पर प्रतिबंध लगाने का किया आग्रह
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More