HomeHimachalSirmaurकफोटा कॉलेज में NSUI की बैठक में छात्र हितों से जुड़े मुद्दों...

कफोटा कॉलेज में NSUI की बैठक में छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर बनी रणनीति

बैठक में एनएसयूआई हिमाचल प्रदेश के प्रशासनिक महासचिव विक्रम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कफोटा : राजकीय महाविद्यालय कफोटा में एनएसयूआई (NSUI) इकाई कफोटा के अध्यक्ष कमल भारद्वाज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनएसयूआई हिमाचल प्रदेश के प्रशासनिक महासचिव विक्रम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में महाविद्यालय से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नए विद्यार्थियों को एनएसयूआई की विचारधारा और संगठन के उद्देश्यों से अवगत करवाया गया। साथ ही संगठन की आगामी कार्यप्रणाली और गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

एनएसयूआई पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन छात्र हितों की आवाज को मजबूती से उठाने और विद्यार्थियों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें:  स्वतंत्रता दिवस त्याग, संघर्ष और बलिदान का स्मरण करने का पर्व : डॉ. राजीव बिंदल

बैठक में अंशुल शर्मा, आशीष, नितिन शर्मा, स्नेहा, रेशम, रेशमा सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Latest Articles

Explore More