होमHimachalSirmaurचंबीधर स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आगाज, पहले दिन स्वयंसेवियों...

चंबीधर स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आगाज, पहले दिन स्वयंसेवियों ने रोपे औषधीय पौधे

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबीधर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ।

राजगढ़ : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबीधर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। सेवानिवृत्त एसएचओ और विद्यालय के दानदाता कमल दत्त शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिविर के पहले दिन स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर में औषधीय पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

शिविर के शुभारंभ पर विद्यालय और विद्यार्थियों के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना के साथ हवन-यज्ञ भी किया गया। मुख्य अतिथि कमल दत्त शर्मा विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के कल्याण के लिए लगातार सहयोग करते रहे हैं।

एनएसएस शिविर का आयोजन प्रधानाचार्य अंजलि सूद, कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार, प्रवक्ता इतिहास, अंजना नेगी, प्रवक्ता अर्थशास्त्र और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर की देखरेख में किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  कुश्ती में चयन के बाद भी मुकाबले से बाहर रखा छात्र! जवाब लेने स्कूल पहुंचे पिता... शिकायत वापस लेने का भी आरोप

शिविर के पहले दिन स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण और पर्यावरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से औषधीय पौधों का रोपण किया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को पौधों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

सात दिनों तक चलने वाले शिविर में स्वयंसेवी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देंगे।

ये भी पढ़ें:  नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर निजी बस और कार के बीच टक्कर, दोनों तरफा लगा लंबा जाम

Latest Articles

Explore More