Home Himachal Sirmaur शूटिंग प्रतियोगिता : इन प्रतिभागियों ने साधा सटीक निशाना, जीते पदक, पुलिस...

शूटिंग प्रतियोगिता : इन प्रतिभागियों ने साधा सटीक निशाना, जीते पदक, पुलिस क्लब का दबदबा

प्रतियोगिता में पुरुष, महिला, जूनियर, यूथ व मास्टर्स श्रेणियों में मुकाबले हुए।

0

नाहन : छठी IRB बटालियन धौलाकुआं के शूटिंग क्लब में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एचपी पुलिस शूटिंग क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें नाहन, पांवटा साहिब, हरिपुर खोल और श्री रेणुकाजी के शूटरों ने भी सराहनीय भागीदारी दर्ज करवाई। प्रतियोगिता में पुरुष, महिला, जूनियर, यूथ व मास्टर्स श्रेणियों में मुकाबले हुए।

प्रतियोगिता में 10 मीटर पिस्टल पुरुष व्यक्तिगत वर्ग में सिमरन जीत सिंह ने स्वर्ण, शिवम कपिल ने रजत और आर्यमन ने कांस्य पदक जीता। जूनियर वर्ग में ऋषभ सैनी ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि यूथ वर्ग में क्षितिज सैनी ने स्वर्ण और समरजीत सिंह (नाहन) ने रजत पदक जीता।

सब यूथ पुरुष श्रेणी में शोएब ने स्वर्ण, अनिरुद्ध सैनी ने रजत और शिवांश ने कांस्य पदक जीते। महिला सब यूथ वर्ग में आराध्या (अरिहंत स्कूल नाहन) ने स्वर्ण और जीविका शर्मा ने रजत पदक हासिल किया।

ये भी पढ़ें:  धान की फसल में बौना विषाणु रोग का खतरा, ऐसे करें पहचान, बचाव के लिए करें ये काम

इसी तरह 25 मीटर मास्टर वर्ग में पांवटा साहिब के क्यारदा के प्रवीण कुमार ने स्वर्ण, कमल कुमार ने रजत और अभय शर्मा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। उधर 50 मीटर राइफल प्रोन (पीप साइट) वर्ग में राहुल ने स्वर्ण, सन्नी ने रजत और जय सूर्य (नाहन) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

वहीं 50 मीटर सब यूथ महिला (ओपन साइट) श्रेणी में नाहन की परी थापा, वैभवी चौहान और ओजस्वी सिंह ने क्रमश स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। क्ले ट्रैप शूटिंग में शिवम (एचपी पुलिस) ने स्वर्ण, आर्यन (माजरा) ने रजत और भवानी शंकर (नाहन) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें:  जेईई मैन्स परीक्षा में इन विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन, बढ़ाया मान

इसके अलावा प्रतियोगिता में 10 मीटर राइफल श्रेणी में भी एचपी पुलिस क्लब का दबदबा रहा। आशीष कश्यप और समर्थ ने पुरुष व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण और रजत पदक हासिल किए।

जूनियर महिला वर्ग में मीनाक्षी शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं यूथ पुरुष राइफल वर्ग में अंश चौधरी, प्रियांशु चौधरी और तनीष डोगरा (एचपी पुलिस) ने क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए।

महिला यूथ राइफल श्रेणी में मानसवी नेगी (नाहन) ने स्वर्ण पदक जीता। सब यूथ पुरुष राइफल वर्ग में हर किरत, शौर्य वीर (दोनों नाहन) और अर्जुन सिंह (हरिपुर खोल) ने टॉप 3 में स्थान पाया।

उधर, 50 मीटर राइफल मास्टर्स (ओपन व पीप साइट) में रशविंदर सिंह शाह, गुरविंदर सिंह शाह, नाथू राम, रणदीप सिंह और चमन लाल जैसे वरिष्ठ निशानेबाजों ने भी पदक जीते। क्ले ट्रैप शूटिंग (जूनियर महिला वर्ग) में रिया सिंह वर्मा (पांवटा साहिब) ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि मास्टर्स वर्ग में प्रवीण कुमार, रशविंदर सिंह शाह और गुरविंदर सिंह शाह ने टॉप स्थान प्राप्त किए।

ये भी पढ़ें:  नेहरला गांव में खेल मैदान का निर्माण जल्द, विधायक अजय सोलंकी ने सुनीं जनसमस्याएं

50 मीटर राइफल ओपन साइट (पुरुष) वर्ग में सैफ और कदर सिंह (पांवटा साहिब) और हेमंत शर्मा (रेणुका जी) ने पदक हासिल किए। समापन अवसर पर प्रतिभागी विजेताओं को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।