HomeHimachalSirmaurमेडिकल कॉलेज नाहन की शिफ्टिंग के विरोध में उतरी श्री ब्राह्मण सभा,...

मेडिकल कॉलेज नाहन की शिफ्टिंग के विरोध में उतरी श्री ब्राह्मण सभा, बोले ये जनता से अन्याय

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए कॉलेज को शिफ्ट करने का प्रयास कर रहे हैं, जो क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है।

नाहन : श्री ब्राह्मण सभा ने डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन को शिफ्ट करने का विरोध जताया है। इस सिलसिले में रविवार को सभा के अध्यक्ष पंडित सुखदेव शर्मा ने नाहन में प्रेस वार्ता की। उन्होंने सरकार से कॉलेज भवन के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू करवाने और शिफ्टिंग की कवायद को रोकने की मांग की।

सुखदेव ने कहा कि नाहन मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए केंद्र की कई टीमें सर्वे कर चुकी हैं और वर्तमान स्थान पर ही निर्माण की मंजूरी मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए कॉलेज को शिफ्ट करने का प्रयास कर रहे हैं, जो क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है।

ये भी पढ़ें:  नशे की लत छुड़वाएगा नाहन मेडिकल कालेज, आज से शुरू होगी स्पेशल OPD, ये रहेगी टाइमिंग

उन्होंने कहा कि कॉलेज के लिए अतिरिक्त जमीन के तौर पर साथ लगते डीसी आवास, सीएमओ रेजीडेंस और सर्किट हाउस समेत कई अन्य जगह हैं, जिनको मेडिकल विभाग के नाम किया जा सकता है।

इस मौके पर ब्राह्मण सभा के महासचिव अनिल शर्मा, वरिष्ठ सदस्य योगेश्वर गौतम, राजेश कौशिक, संदीप शर्मा, अरुण शर्मा, अनिल टीपू और आदित्य शर्मा समेत कई अन्य मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ में SIU की बड़ी कार्रवाई : 22 से 25 साल के 3 युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More