Home Himachal Sirmaur खनन माफिया पर सिरमौर पुलिस का शिकंजा, दो दिन में 42 वाहनों...

खनन माफिया पर सिरमौर पुलिस का शिकंजा, दो दिन में 42 वाहनों पर कार्रवाई, कई जब्त

अभियान के तहत 39 वाहनों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई, जबकि 3 वाहनों के चालान मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत किए गए।

0

नाहन : जिला सिरमौर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए दो दिन के भीतर सख्त कार्रवाई की है। 26 और 27 मार्च को चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 42 वाहनों के चालान किए और कई वाहनों को जब्त भी किया गया।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी के निर्देशों पर जिलेभर में योजनाबद्ध तरीके से चलाए गए इस अभियान के तहत 39 वाहनों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई, जबकि 3 वाहनों के चालान मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत किए गए। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए वाहनों को इम्पाउंड/डिटेन किया गया है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर की ये 5 वर्षीय मासूम बनी गणित की जादूगर, 8 मिनट में हल कर दिए 200 सवाल

जांच में सामने आया कि ये सभी वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त थे। पुलिस द्वारा किए गए चालानों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अदालत में पेश किया गया है।