HomeHimachalSolanयुवक से चिट्टा पकड़ा तो मौके पर छुड़ाने पहुंच गई गैंग, कार्रवाई...

युवक से चिट्टा पकड़ा तो मौके पर छुड़ाने पहुंच गई गैंग, कार्रवाई के बीच डाला खलल, आरोपी सहित 4 गिरफ्तार

जिला सोलन के परवाणू में 9.28 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ पकड़े गए युवक को छुड़ाने की कोशिश करना तीन लोगों को भारी पड़ गया।

परवाणू : जिला सोलन के परवाणू में 9.28 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ पकड़े गए युवक को छुड़ाने की कोशिश करना तीन लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचकर दबाव बनाने और आरोपी को छुड़ाने का प्रयास करने पर दो महिलाओं सहित तीन लोगों को पुलिस ने तुरंत काबू कर गिरफ्तार कर लिया, जिससे मौके पर बड़ा बवाल टल गया।

मामला 27 मार्च 2026 का है, जब पुलिस टीम कामली पुल के समीप नियमित गश्त और यातायात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टिपरा की ओर से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को शक के आधार पर रोका गया। जांच के दौरान उसके कब्जे से 9.28 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान अक्षय कुमार (21) निवासी गांव कालर, डाकखाना भद्रवाड़, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें:  नाहन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने की जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता

पुलिस टीम मौके पर कानूनी कार्रवाई कर ही रही थी कि अचानक दो महिलाओं सहित तीन लोग वहां पहुंच गए। तीनों ने पुलिस कार्रवाई में बाधा डालते हुए आरोपी को छुड़ाने की कोशिश की और दबाव बनाने लगे। स्थिति को भांपते हुए पुलिस ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए तीनों को भी मौके पर ही पकड़ लिया, जिससे कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

एसपी सोलन टी एसडी वर्मा ने बताया कि इनकी पहचान अबुलेश (33) निवासी गांव डंगयार समीप शीतला माता मंदिर, परवाणू, निशा उर्फ निशा शेख (28) और फिज्जा (32) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये सभी आरोपी नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े हुए हैं और अक्षय कुमार को पुलिस गिरफ्त से छुड़ाने का प्रयास कर रहे थे।

ये भी पढ़ें:  वॉयस ऑफ कार्निवाल-2025 का विजेता बना जिला सिरमौर का कार्तिक ठाकुर

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि अबुलेश के खिलाफ पहले से तीन और निशा के खिलाफ दो मामले चिट्टा/हेरोइन तस्करी से जुड़े दर्ज हैं, जबकि अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि इस नशा तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों, आपूर्ति स्रोत और वितरण तंत्र का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें:  एसआईयू की बड़ी कार्रवाई, नाहन में 15.6 ग्राम चिट्टे के साथ 3 गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More