Home Himachal Sirmaur सिरमौर : स्क्रैप कारोबारी के गोदाम पर पुलिस का छापा, लाखों का...

सिरमौर : स्क्रैप कारोबारी के गोदाम पर पुलिस का छापा, लाखों का चोरीशुदा सामान बरामद, चोरी में इस्तेमाल कार भी जब्त

इस मामले में पुलिस पहले ही पांच आरोपियों विशाल, हरपन, सुलेमान, प्रिंस और गगन को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन्हीं आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सुखचैनपुर निवासी मोहित (स्क्रैप कारोबारी) की दुकान और स्टोर पर रेड की गई, जहां से चोरी का सामान बरामद हुआ।

0

नाहन : जल शक्ति विभाग की योजनाओं से चोरी हुए सामान के मामले में सिरमौर पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर स्क्रैप कारोबारी के गोदाम पर छापा मारकर लाखों रुपये के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से मोटरें, महंगा स्टार्टर, ऑयल सर्किट ब्रेकर और चोरी में इस्तेमाल की गई कार को भी कब्जे में लिया है।

इस मामले में पुलिस पहले ही पांच आरोपियों विशाल, हरपन, सुलेमान, प्रिंस और गगन को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन्हीं आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सुखचैनपुर निवासी मोहित (स्क्रैप कारोबारी) की दुकान और स्टोर पर रेड की गई, जहां से चोरी का सामान बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें:  गलत परिणाम बर्दाश्त करेंगे न बढ़ाई गई फीस : मनीष बिरसांटा

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि मामला सदर थाना नाहन में जल शक्ति उपमंडल नाहन के सहायक अभियंता रोशन लाल की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि 28 जनवरी से 21 फरवरी 2026 के बीच शंभूवाला, मालोंवाला, भूड़ और खजूरना क्षेत्र की जल आपूर्ति और सिंचाई योजनाओं से मोटर, पंप सेट, वाल्व और बिजली के केबल चोरी किए गए।

इसके बाद पुलिस की विशेष टीमों ने आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनसे गहन पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने 3 नई मोटरें (प्रत्येक लगभग 36 हजार रुपये), एक स्टार्टर (करीब 3 लाख रुपये) और एक ऑयल सर्किट ब्रेकर (लगभग 35 हजार रुपये) बरामद किया। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल टूलकिट, लोहे की रॉड, कटर और 6-6 मीटर के दो तार के टुकड़े भी कब्जे में लिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:  विधायक सोलंकी ने सम्मान से नवाजे ITI के होनहार, धूमधाम से मनाया गया वार्षिक समारोह

एसपी ने बताया कि पुलिस ने चोरी का सामान ढोने में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार को भी बरामद किया है। मामले में आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  ठंड में दिन की नींद को कहें ना, फिट रहने के लिए अपनाएं ये खास डाइट प्लान, डा. पारिक से जानें हेल्थ टिप्स