HomeHimachalSirmaurसिरमौर : सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों का एबीडीएम के तहत...

सिरमौर : सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों का एबीडीएम के तहत पंजीकरण अनिवार्य

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पंजीकरण के लिए पते का प्रमाण, भवन का स्पष्ट फोटो और संस्थान का वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र आवश्यक है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य संस्थानों से आग्रह किया है कि आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियों के साथ आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ए.बी.डी.एम.) पोर्टल https://nhpr.abdm.gov.in पर अपना पंजीकरण अवष्य करवाएं।

नाहन : सिरमौर जिला के सभी सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थानों का पंजीकरण आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ए.बी.डी.एम.) के तहत किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. राकेष प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत प्रत्येक सरकारी और निजी स्वास्थ्य संस्थान, क्लीनिक, डायग्नोस्टिक लैब, फार्मेसी, मेडिकल स्टोर सहित सभी प्रकार की चिकित्सा पद्धतियों (एलोपैथी, आयुर्वेद होम्योपैथी आदि) का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाना अनिवार्य है, ताकि सभी संस्थान राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली से जुड़कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सकें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पंजीकरण के लिए पते का प्रमाण, भवन का स्पष्ट फोटो और संस्थान का वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र आवश्यक है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य संस्थानों से आग्रह किया है कि आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियों के साथ आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ए.बी.डी.एम.) पोर्टल https://nhpr.abdm.gov.in पर अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं।

ये भी पढ़ें:  तलवारबाजी में सिरमौर का 'अभिजीत' लक्ष्य: राज्य स्तर पर जीता गोल्ड, अब नेशनल में दिखाएंगे दम

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी या तकनीकी सहायता के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सिरमौर के कमरा नंबर 16 में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के जिला समन्वयक रमन शर्मा से संपर्क किया जा सकता है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More